
You are Forgiven !!!
यशायाह 1:18 “यहोवा कहता है, आओ, हम आपस में वादविवाद करें: तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तौभी वे हिम की नाईं उजले हो जाएंगे; और चाहे अर्गवानी रंग के हों, तौभी वे ऊन के समान श्वेत हो जाएंगेl."सबसे बड़ा योजना जो परमेश्वर ने हमारे लिए कि, वह है हमारे पापों को छमा करना ।
यहोवा यों कहता है : " तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तौभी वे हिम की नाईं उजले हो जाएंगे; और चाहे अर्गवानी रंग के हों, तौभी वे ऊन के समान श्वेत हो जाएंगे।"
मुझ से कई बार प्रश्न किये जाते है कि पापियों को परमेश्वर किस रूप में देखता है। उसका उत्तर इस सुन्दर समाचार में है कि परमेश्वर पाप से घृणा करता है, पापियों से नहीं। हम उसके हाथों की उत्तम रचना हैं और वह हमसे बेहद प्रेम करता है, यीशु मसीह को वह इस कारण संसार में भेजा की हम में से हरेक के पापों के श्राप को वह क्रूस पर उठा ले। पाप हमे परमेश्वर से दूर करता है, परमेश्वर ने उस पाप को यीशु मसीह द्वारा क्रूस पर अलग कर दिया। परमेश्वर का प्रेम कैसा महान है कि उस ने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।
यीशु को ग्रहण करें और एक बहुतायत का जीवन जीयें ।
आशीषित बने रहे!!!
Tanvi Josephयीशु को ग्रहण करें और एक बहुतायत का जीवन जीयें ।
आशीषित बने रहे!!!
Translated in Hindi by Mr. A.D.Joseph

No comments:
Post a Comment