BREAKFAST~ July 31, 2017(Hindi)

 आप स्वीकारे गए हैं !!!
 रोमियो 5:8  "परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है, कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा।"
हम में से बहुतेरे अपनी पूरी जिंदगी लोगों को खुश रखने की कोशिश में बिता देते हैं । हम प्रदर्शन करने वाले संसार में जी रहे हैं । हमारी पहचान हमारी आय या सफलता से सबोधित की जाती है, सामाजिक मान-सम्मान सब कुछ उस पर निर्भर होता है। हम अपने माता पिता, रिस्तेदार, मित्रों, सहकर्मियों, समाज, इत्यादि से सम्मान पाने और अपनी ओर आकर्षित करने के लिए संघर्ष करते रहते हैं। एक शब्दो में कहें तो - हम जीते हैं कि दूसरों के द्वारा स्वीकारें जा सकें। और जब हम दूसरों को खुश रखने में असफल होतें हैं या जब ऐसा लगता है कि लोग हमें स्वीकार नहीं कर रहे तब प्रायः हम अशान्त हो जाते हैं और खुद की आलोचना करना आरम्भ कर देते हैं; जिससे हम अपने व्यक्तित्व को खोने लगते हैं और परिणामस्वरूप आत्मविश्वास रहित जीवन आरम्भ हो जाता है ।

ऐेसी परिस्थिति में केवल परमेश्वर ही पूर्ण आश्वस्त और सकारात्मक जीवन में आपको वापस ला सकता है । आप जैसे भी हैं वह आपको स्वीकारता है - आप टूटे हुए या कैसे भी परिस्थिति में हैं परमेश्वर आपसे प्रेम करता है और ग्रहण करता है । आपके पाप, आपका स्वभाव या व्यवहार परमेश्वर को, आपसे प्रेम करने के लिए रोक नहीं सकता; क्योंकि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा। अपना जीवन मसीह को दें । वह आपके हर विपरीत परिस्थितियो को आशीष में बदल देगा ।

आशीषित रहे !!!
Tanvi Joseph

Translated by: Mr. A.D. Joseph

No comments:

Post a Comment