BREAKFAST~August 16, 2017

Today's Word 

Psalms 20:4 "May He give you the desire of your heart and make all your plans succeed."

God is faithful in His Words. He knows the very depths of your heart. He "will" fulfill all your desires in His due Time. God's wants you to prosper in all areas of Life. A simple prayer " I SUBMIT MY LIFE IN YOUR HANDS LORD" will work miracles for you.Wait for your answers...


REMAIN BLESSED!!!

BREAKFAST~ August 04, 2017(Hindi)


 You are Forgiven !!!
 यशायाह 1:18  यहोवा कहता है, आओ, हम आपस में वादविवाद करें: तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तौभी वे हिम की नाईं उजले हो जाएंगे; और चाहे अर्गवानी रंग के हों, तौभी वे ऊन के समान श्वेत हो जाएंगेl."
सबसे बड़ा योजना जो परमेश्वर ने हमारे लिए कि, वह है हमारे पापों को छमा करना ।
 यहोवा यों कहता है : " तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तौभी वे हिम की नाईं उजले हो जाएंगे; और चाहे अर्गवानी रंग के हों, तौभी वे ऊन के समान श्वेत हो जाएंगे।"
मुझ से कई बार प्रश्न किये जाते है कि पापियों को परमेश्वर किस रूप में देखता है। उसका उत्तर इस सुन्दर समाचार में है कि परमेश्वर पाप से घृणा करता है, पापियों से नहीं। हम उसके हाथों की उत्तम रचना हैं और वह हमसे बेहद प्रेम करता है, यीशु मसीह को वह इस कारण संसार में भेजा की हम में से हरेक के पापों के श्राप को वह क्रूस पर उठा ले। पाप हमे परमेश्वर से दूर करता है, परमेश्वर ने उस पाप को यीशु मसीह द्वारा क्रूस पर अलग कर दिया। परमेश्वर का प्रेम कैसा महान है कि उस ने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए। 
यीशु को ग्रहण करें और एक बहुतायत का जीवन जीयें ।

आशीषित बने रहे!!!
Tanvi Joseph
Translated in Hindi by Mr. A.D.Joseph

BREAKFAST~ August 04, 2017


 You are Forgiven !!!
 Isaiah 1:18  “Come now, and let us reason together,” saith the Lord. “Though your sins be as scarlet, they shall be as white as snow; though they be red like crimson, they shall be as wool."
The Greatest Commission that God bring forth to us is forgiving our Sins. 
 “Though your sins be as scarlet, they shall be as white as snow; though they be red like crimson, they shall be as wool. says the Lord. 
I keep getting questions about how God look at us when we are sinners. The good news is that God hates SIN but not sinners. We are His best handicraft and He loves us immensely, that is why He brought Jesus Christ to take  the curse of Sin on the cross for EACH one of us. Sin was a barrier which separated us from GOD, but GOD removed that barrier through Jesus Christ on the Cross.. How great is the Love of God that He gave His only begotten son, that whosoever Believes shall not perish, but have eternal life.

Receive Jesus and Live a Wholesome life.

Remain Blessed
Tanvi Joseph

BREAKFAST~ August 02, 2017(HINDI)

आप स्वीकारे गए हैं !!!
रोमियो 5:8 "परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है, कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा।"
क्या यह आश्चर्यजनक नहीं कि परमेश्वर ने, जिसके योग्य हम नहीं थे, उससे बढ़कर हमसे प्रेम किया है । पूरे जुलाई महीने हम सीख रहे थे कि किस तरह परमेश्वर ने अपने प्रेम को हम पर प्रगट किया ।
1)  उसने हमें छमा किया 
2)  उसने हमसे प्रेम किया
3)  उसने हमें सुन्दर रूप में सृजा
4)  उसने हमें ग्रहण किया 
ये चार बातें, परमेश्वर के काम, जो हम पर किये गए उनको दर्शाता है। आप इस बात को अनुभव करें या नहीं, वह आपसे प्रेम करता है, आपको छमा किया है, आपको अद्भुत और सुन्दर बनाया है और आप जैसे भी हैं, आपको ग्रहण किया है (आज भी)। इन तत्थ्यों को मनुष्य किसी भी तरह बदल नहीं सकता। वह कभी ना बदलने वाला परमेश्वर है। उसका हृदय उसके बच्चों के तरफ सदा लगा रहता है ।
विश्वास करें !!!
मेरी एक मित्र इस बात से परेशान रहती है कि कोई उसके कामों की प्रशंसा नहीं करता, बल्कि उसकी आलोचना और शिकायत ही की जाती है, कि वह अपने कामों में गैर जिम्मेदार है ; और इन बातों पर विश्वास करने और मान लेने के कारण हतोत्साहित हो जाती है; और निराशा में चली जाती है ।
गलत और नकारात्मक बातों पर विश्वास के द्वारा जीवन में निराशा और खालीपन आना आरम्भ हो जाता है। परमेश्वर कहता है कि आप ग्रहण किये गए हो (पूरी तरह), उसकी बातों पर विश्वास करें और अपने आप की आलोचना करना छोड़ दें। आप परमेश्वर के संतान हैं। उसने आपको ग्रहण किया है  इसलिए आप भी खुद को स्वीकार करना आरम्भ करें और एक विजयी जीवन जियें।

आशीषित रहें !!!
Tanvi Joseph
हिंदी अनुवाद - Mr. A. D. Joseph



BREAKFAST~ July 31, 2017(Hindi)

 आप स्वीकारे गए हैं !!!
 रोमियो 5:8  "परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है, कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा।"
हम में से बहुतेरे अपनी पूरी जिंदगी लोगों को खुश रखने की कोशिश में बिता देते हैं । हम प्रदर्शन करने वाले संसार में जी रहे हैं । हमारी पहचान हमारी आय या सफलता से सबोधित की जाती है, सामाजिक मान-सम्मान सब कुछ उस पर निर्भर होता है। हम अपने माता पिता, रिस्तेदार, मित्रों, सहकर्मियों, समाज, इत्यादि से सम्मान पाने और अपनी ओर आकर्षित करने के लिए संघर्ष करते रहते हैं। एक शब्दो में कहें तो - हम जीते हैं कि दूसरों के द्वारा स्वीकारें जा सकें। और जब हम दूसरों को खुश रखने में असफल होतें हैं या जब ऐसा लगता है कि लोग हमें स्वीकार नहीं कर रहे तब प्रायः हम अशान्त हो जाते हैं और खुद की आलोचना करना आरम्भ कर देते हैं; जिससे हम अपने व्यक्तित्व को खोने लगते हैं और परिणामस्वरूप आत्मविश्वास रहित जीवन आरम्भ हो जाता है ।

ऐेसी परिस्थिति में केवल परमेश्वर ही पूर्ण आश्वस्त और सकारात्मक जीवन में आपको वापस ला सकता है । आप जैसे भी हैं वह आपको स्वीकारता है - आप टूटे हुए या कैसे भी परिस्थिति में हैं परमेश्वर आपसे प्रेम करता है और ग्रहण करता है । आपके पाप, आपका स्वभाव या व्यवहार परमेश्वर को, आपसे प्रेम करने के लिए रोक नहीं सकता; क्योंकि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा। अपना जीवन मसीह को दें । वह आपके हर विपरीत परिस्थितियो को आशीष में बदल देगा ।

आशीषित रहे !!!
Tanvi Joseph

Translated by: Mr. A.D. Joseph

BREAKFAST~ August 02, 2017

 You are Accepted !!!
Romans 5:8 "God shows his love for us in that while we were still sinners, Christ died for us."
Isn't it amazing that God loves us beyond what we deserve! Throughout the month of July we had been learning how GOD has manifested his love upon us.
1. He Forgave us
2. He Loves us
3. He created us Beautiful
4. He Accepted us
This four points reflect God's work on our being, whether you feel it or not HE LOVES you, had forgiven you, made you amazingly beautiful and accepted you the way you are (even at present).There is absolutely nothing that man did or can do to change these facts. For God is unchanging. His heart is inclined for his children. 
Believe 
One of my friend was troubled with the thought that nobody appreciates her efforts rather criticize and complains that she is irresponsible in all her works, which discouraged her when she started believing and accepting these words and went to depression.

Believing wrong or negative words bring discouragement and emptiness. God says you are accepted (entirely) believe on His words and stop criticizing yourself. You are a child of GOD. He has accepted you so start accepting yourself and live a victorious life.  

Remain Blessed!!

Tanvi Joseph

BREAKFAST~ July 31, 2017


 You are Accepted !!!
Romans 5:8 "God shows his love for us in that while we were still sinners, Christ died for us."


Most of us spend the whole of our life trying to be people pleasers. We are living in a world of Performance. Our Credits and Scores contribute to social honour. We fight to receive respect and attention from our parents, spouse, friends, colleagues, society etc.. In one word - We live to receive acceptance from others. When we fail in pleasing others or when people don't seem to accept us; we often loose our peace and start criticizing ourselves which dissolves our persona resulting in low self esteem and confidentless living.
In such situations it is only God that can bring you back to confident life. He accepts you that way you are- broken. Whatsoever situation you are dealing with God Loves you and Accepts you. Your Sins, your nature, your behaviour does not stop him in loving you, For Christ gave his life for us when we were yet sinners. Give your life to Jesus. He will mould your void situation to a blessing.

Remain Blessed!!!
http://j-mupbreakfast.blogspot.in/2017/07/breakfast-july-31-2017.html


Tanvi Joseph

BREAKFAST~ July 19, 2017(Hindi)

आप सुंदर है !!!
भजन संहिता 139:14 "मैं तेरा धन्यवाद करूंगा, इसलिये कि मैं भयानक और अद्भुत रीति से रचा गया हूं। तेरे काम तो आश्चर्य के हैं, और मैं इसे भली भांति जानता हूं।"
श्रेष्ठगीत 4:7 " हे मेरी प्रिय तू सर्वांग सुन्दरी है; तुझ में कोई दोष नहीं।"
 
 मेरे प्यारे मित्रों, आज मैं आपको इस बात से प्रोत्साहित करना चाहती हूँ कि "आप सुन्दर हैं "। इन दोनों वचनों पर आज ध्यान केंद्रित करें - 
1.  आप परमेश्वर के कलाकृति हैं - इसलिए आप में कुछ भी दोष नहीं हो सकता ।
2.  आप भयानक और अद्भुत रीति से रचे गये हैं ।
कल्पना करें कि गर्भ किस तरह, माँ के गर्भाशय में, शिशु का रूप धारण कर लेता है, एक जीवन किस तरह जीवित आत्मा (रूह) के साथ रचा जाता है (शारीर के 263 हड्डियों, 600 मांसपेशियों, 970  मील लम्बी रक्तवाहिनियों , जीभ के 400 स्वाद संवेदक बड्स ( tastebuds ), 4200 बार दिल के धड़कनों, . . . . . इत्यादि के साथ ।

हम क्योंकर अपने से प्रेम और अपनी सुन्दरता को स्वीकारने में चूक जाते हैं ???

" व्यक्तित्व निखरना आरम्भ होता है जब हम तुलना करना बन्द कर देते हैं । अनूठा बने, यादगार बने, आत्मविश्वासी बने, गर्वित बने "
                      शेनॉन एल एल्डर ( Shannon L. Alder)

हम प्रायः अपने आप को दूसरों के साथ तुलना करते हैं, और अपने रंग, डील डौल  इत्यादि के कारण निराश हो जाते हैं । हमें समझना चाहिए कि परमेश्वर ने हमें रचा है,  हम उनकी ( परमेश्वर के ) योजना के अनुसार अपने जीवन में वास्तव में उत्तम हैं । हर कोई उनके अनुरूप और आवश्यकता के अनुसार ही बनाये गये हैं । इसलिए  आइए दूसरों के साथ तुलना करने के बदले  हमें जो जिम्मेदारिया सौपा गया है, उसका आनन्द उठाएँ और उन भले कामों को, जिसके लिए सृजे गए हैं, करते रहें ।
 
इसलिए अपनी आलोचना करना बन्द करें । आप अनूठा, सृजनात्मक, सुन्दर हैं और प्रेम के योग्य हैं ।
 
आशीषित बने रहे !!!
Tanvi Joseph
Hindi Translated by Mr. A.D. Joseph

BREAKFAST~ July 17, 2017(Hindi)

आप सुंदर है !!!
उत्पत्ति 1:27 "तब परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न किया, अपने ही स्वरूप के अनुसार परमेश्वर ने उसको उत्पन्न किया, नर और नारी करके उसने मनुष्यों की सृष्टि की।"
इस सप्ताह हम अस्तित्व के महत्व पर ध्यान केंद्रित करेंगे । हम कोई साधारण प्राणी नहीं हैं, ना ही कोई साधारण जीवन जीने के लिए उत्पन्न हुए हैं । किन्तु हम एक संतुष्ट जीवन, स्वतंत्र जीवन जीने के योग्य बनाए गए हैं । क्या आपने उत्पत्ति 1:27 ध्यान से पढ़ा - जो आपके बारे यूं कहता है कि " आप परमेश्वर के स्वरुप में रचे गए हैं"।
 
आप क्या सोचते हैं कि परमेश्वर का स्वरुप कैसा है ?
 
आपकी जीवन-शैली यह बताती है कि आपका दृष्टिकोण, परमेश्वर के स्वरुप के प्रति क्या है ।अगर आप यह मानते हैं कि परमेश्वर आपके अच्छे (सुन्दर) कामों को देख कर प्रभवित होतें हैं तो आप परमेश्वर को अपने कामों द्वारा प्रसन्न करने वाला जीवन जियेंगे । अगर आप यह सोचते हैं कि परमेश्वर क्रोध करने वाला है तो आप एक भययुक्त जीवन जियेंगे । अगर आप यह अनुभव करते हैं कि वह प्रेम करने वाला परमेश्वर है तो आपका जीवन आत्मविश्वास से भरा होगा ।
पिछले स्तम्भ (Blog) में हमने विस्तार से जाना कि परमेश्वर हमसे कितना प्रेम करता है- कि प्रभु यीशु के द्वारा उसने पापों की छमा दी और हमें धर्मी ठहराया । याद रखें, परमेश्वर आपसे प्रेम करते हैं, और उसने अपने स्वरुप में हमें बनाया - इसलिए आप कोई साधारण प्राणी नहीं, परन्तु परमेश्वर द्वारा रचे गए हैं - और अगर आप परमेश्वर द्वारा रचे गए हैं - तो आप में कोई दोष नहीं, आप बिलकुल उत्तम और सुन्दर रचे गए हैं ।
एक सवाल पैदा हो सकता है कि अगर परमेश्वर ने मनुष्यों को अपने स्वरुप बनाया तो लोग कभी कभी अंधे, लंगड़े या किसी और रूप से विकलांग जन्म कैसे होते हैं ! पाप हमारे जीवन को भ्रष्ट करता है । हमारी लापरवाही उसे बढ़ावा देती है, खान-पान, अनुवांशिकी (genetics), रहन-सहन इत्यादि भी प्रभावित करते हैं । ऐसे लोगों के बहुत उदाहरण है जो  विकलांग या असामान्य होने  के बावजूद एक खुशहाल जीवन जीते हैं ।   यह इसलिए कि जो जीवन और सुन्दरता परमेश्वर ने उन्होंने दिया है, वे उसे स्वीकार कर  लेते हैं । यदि वे स्वीकारते हैं तो,  आप अपने आप को  देखे, उस सुन्दरता का अनन्द उठाये , जो परमेश्वर ने आपको दिया है। 
 
और हां - यह नारी के लिए भी पुष्टि करता है कि आप भी परमेश्वर के स्वरूप मैं रचे गए है - क्योंकि लिखा है कि नर और नारी करके उसने मनुष्यों की सृष्टि की।
 
 आशीषित बने रहे !!!
 

BREAKFAST~ July 19, 2017

 
 You are Beautiful !!!
Psalms 139:14 "I Praise you, for I am fearfully and wonderfully made. Wonderful are your works; my souls knows it very well.
Songs of Solomon 4:7 "You are altogether beautiful, my love; there is no flaw in you."

 Today I want to encourage you my dear people that "You are very Beautiful". Focus on both the verses today -
1. You are God's craftsmanship - No FLAW can be present in you.
2. You have been made fearfully and wonderfully.
Imagine how a foetus turns to a baby in mother's womb, a life is created within a living soul. (Body with 263 bones, 600 muscles, 970 miles of blood vessels, 400 cups on the tongue for taste, the heart beats 4200 times an hour etc...).

Why do we fail to love oneself and acknowledge our beauty?
"Personality begins where comparison leaves off. Be unique. Be memorable. Be confident. Be proud." - Shannon L. Alder
 We  often compare ourselves with others and get disappointed with  colour, stature or features. We need to understand that when God has created us, we are indeed perfect according to His plan for our life. Everyone is made to fit in its accordance and necessity. So rather than comparing lets enjoy what God has entrusted in us and carry the good works that He has prepared for us.

So STOP Criticising Yourself .
YOU are Unique, Creative, BEAUTIFUL and mostly Loved.

REMAIN BLESSED !!!
 

BREAKFAST~ July 14, 2017(Hindi)


 परमेश्वर आपसे प्रेम करता है !!!
इफिसियों 1:7 "हम को उस में उसके लोहू के द्वारा छुटकारा, अर्थात अपराधों की क्षमा, उसके उस अनुग्रह के धन के अनुसार मिला है।"
1 पतरस 2:24  "वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिए हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर कर के धामिर्कता के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए।"



 









"ब्रेकफास्ट" में हम अपने "मौलिक रूप" पहचान" पर,  जिसके साथ हम रचे गए है , उसका गंभीर तोर पर अनावरण कर रहे है । हम सबने पाप किया है और उसके महिमा से रहित हैं । पशु-बलि की प्रथा हमें छमा तो दे सकता है किन्तु ना तो परिवर्तित जीवन प्रदान करता है, और  ना ही परमेश्वर के साथ रिश्ता बनाने में सहायता कर सकता है ।

अतः परमेश्वर अपने प्रेम और करुणा के कारण यह चाहता है कि हम एक विजयी जीवन जियें । इसलिए यीशु मसीह हमारे पापों की फिरौती का मोल, अपने लहू को बहाकर चुकाया की व्यवस्ता की बात पूरी हो, कि हम एक आजाद जीवन पा सकें और हमारा रिश्ता उससे  पुनः स्थापित हो सके। यीशु मसीह के द्वारा हमें पापों की छमा मिली तथा हम ग्रहण किए गए, और यह सब कुछ उसके महान प्रेम के कारण हो सका ।
एकबार जब हम यीशु पर विश्वास लाते हैं, और इस बात को स्वीकार करते हैं कि उसके लहू द्वारा हमें छमा मिली, परमेश्वर हमें यीशु में देखते हैं । हम उसके लहू द्वारा ढक लिए जाते हैं । अब हमारे पापों के अनुसार हमें दंड की आज्ञा नहीं दी जाएगी, किन्तु क्रूस पर यीशु द्वारा बहाए गए लहू के अनुसार हमारा न्याय होगा । उसके लहू द्वारा हम शुद्ध, निर्दोष, पवित्र, धर्मी और राजशाही पुरोहित हैं । अपने आप को जाने की मसीह में आप क्या है। 
       
हमारा अगला स्तम्भ " आप सुन्दर हैं " आरम्भ हो रहा है !!!
 
आशीषित बने रहे !!!
 

BREAKFAST~ July 17, 2017


 You are Beautiful !!!
Genesis 1:27 "God created man in His own image, in the image of God He created him, male and female He created them."
This week we are going to focus on the importance of our existence. We are not just simple beings, born to live an ordinary life but we deserve a life of contentment, life of Freedom. Did you read what Genesis 1:27 says about you'll "You are created in God's image".
What do you think God's image is like ?

Your outlook on God's image determines your walk of life. 
If you consider God to be impressed with pleasing acts, you would live your life trying to please God by your efforts. If You think God is an angry God, you will live a fearful life. If you feel God is loving then your life will be in confidence.

In Last week blogs I explained in detail how much God Loves us that through Christ He brought us Forgiveness of Sins and bought Righteousness for us. Remember God Loves you, He has created you in His Image - So you are not ordinary, created by God- If God has created you-  you are without any flaw, you are made PERFECT & BEAUTIFUL.

A question may be raised if God has made man in His image how do people are born Blind, Lame, with abnormalities etc... Sin corrupts our life. Our negligence elevates, food habits,  genetics, style of living also influences. There are so many examples of such people who live a joyful life irrespective of such abnormalities - Its only because they have accepted and learnt the beauty God has given them. If they can, why don't you also look at yourself today in the mirror and enjoy the beauty He had made in you.
And ladies affirm you are also made in God's image - It says male and female he created them.

REMAIN BLESSED !!!
http://j-mupbreakfast.blogspot.in/2017/07/breakfast-july-17-2017.html