BREAKFAST~ July 31, 2017


 You are Accepted !!!
Romans 5:8 "God shows his love for us in that while we were still sinners, Christ died for us."


Most of us spend the whole of our life trying to be people pleasers. We are living in a world of Performance. Our Credits and Scores contribute to social honour. We fight to receive respect and attention from our parents, spouse, friends, colleagues, society etc.. In one word - We live to receive acceptance from others. When we fail in pleasing others or when people don't seem to accept us; we often loose our peace and start criticizing ourselves which dissolves our persona resulting in low self esteem and confidentless living.
In such situations it is only God that can bring you back to confident life. He accepts you that way you are- broken. Whatsoever situation you are dealing with God Loves you and Accepts you. Your Sins, your nature, your behaviour does not stop him in loving you, For Christ gave his life for us when we were yet sinners. Give your life to Jesus. He will mould your void situation to a blessing.

Remain Blessed!!!
http://j-mupbreakfast.blogspot.in/2017/07/breakfast-july-31-2017.html


Tanvi Joseph

BREAKFAST~ July 19, 2017(Hindi)

आप सुंदर है !!!
भजन संहिता 139:14 "मैं तेरा धन्यवाद करूंगा, इसलिये कि मैं भयानक और अद्भुत रीति से रचा गया हूं। तेरे काम तो आश्चर्य के हैं, और मैं इसे भली भांति जानता हूं।"
श्रेष्ठगीत 4:7 " हे मेरी प्रिय तू सर्वांग सुन्दरी है; तुझ में कोई दोष नहीं।"
 
 मेरे प्यारे मित्रों, आज मैं आपको इस बात से प्रोत्साहित करना चाहती हूँ कि "आप सुन्दर हैं "। इन दोनों वचनों पर आज ध्यान केंद्रित करें - 
1.  आप परमेश्वर के कलाकृति हैं - इसलिए आप में कुछ भी दोष नहीं हो सकता ।
2.  आप भयानक और अद्भुत रीति से रचे गये हैं ।
कल्पना करें कि गर्भ किस तरह, माँ के गर्भाशय में, शिशु का रूप धारण कर लेता है, एक जीवन किस तरह जीवित आत्मा (रूह) के साथ रचा जाता है (शारीर के 263 हड्डियों, 600 मांसपेशियों, 970  मील लम्बी रक्तवाहिनियों , जीभ के 400 स्वाद संवेदक बड्स ( tastebuds ), 4200 बार दिल के धड़कनों, . . . . . इत्यादि के साथ ।

हम क्योंकर अपने से प्रेम और अपनी सुन्दरता को स्वीकारने में चूक जाते हैं ???

" व्यक्तित्व निखरना आरम्भ होता है जब हम तुलना करना बन्द कर देते हैं । अनूठा बने, यादगार बने, आत्मविश्वासी बने, गर्वित बने "
                      शेनॉन एल एल्डर ( Shannon L. Alder)

हम प्रायः अपने आप को दूसरों के साथ तुलना करते हैं, और अपने रंग, डील डौल  इत्यादि के कारण निराश हो जाते हैं । हमें समझना चाहिए कि परमेश्वर ने हमें रचा है,  हम उनकी ( परमेश्वर के ) योजना के अनुसार अपने जीवन में वास्तव में उत्तम हैं । हर कोई उनके अनुरूप और आवश्यकता के अनुसार ही बनाये गये हैं । इसलिए  आइए दूसरों के साथ तुलना करने के बदले  हमें जो जिम्मेदारिया सौपा गया है, उसका आनन्द उठाएँ और उन भले कामों को, जिसके लिए सृजे गए हैं, करते रहें ।
 
इसलिए अपनी आलोचना करना बन्द करें । आप अनूठा, सृजनात्मक, सुन्दर हैं और प्रेम के योग्य हैं ।
 
आशीषित बने रहे !!!
Tanvi Joseph
Hindi Translated by Mr. A.D. Joseph

BREAKFAST~ July 17, 2017(Hindi)

आप सुंदर है !!!
उत्पत्ति 1:27 "तब परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न किया, अपने ही स्वरूप के अनुसार परमेश्वर ने उसको उत्पन्न किया, नर और नारी करके उसने मनुष्यों की सृष्टि की।"
इस सप्ताह हम अस्तित्व के महत्व पर ध्यान केंद्रित करेंगे । हम कोई साधारण प्राणी नहीं हैं, ना ही कोई साधारण जीवन जीने के लिए उत्पन्न हुए हैं । किन्तु हम एक संतुष्ट जीवन, स्वतंत्र जीवन जीने के योग्य बनाए गए हैं । क्या आपने उत्पत्ति 1:27 ध्यान से पढ़ा - जो आपके बारे यूं कहता है कि " आप परमेश्वर के स्वरुप में रचे गए हैं"।
 
आप क्या सोचते हैं कि परमेश्वर का स्वरुप कैसा है ?
 
आपकी जीवन-शैली यह बताती है कि आपका दृष्टिकोण, परमेश्वर के स्वरुप के प्रति क्या है ।अगर आप यह मानते हैं कि परमेश्वर आपके अच्छे (सुन्दर) कामों को देख कर प्रभवित होतें हैं तो आप परमेश्वर को अपने कामों द्वारा प्रसन्न करने वाला जीवन जियेंगे । अगर आप यह सोचते हैं कि परमेश्वर क्रोध करने वाला है तो आप एक भययुक्त जीवन जियेंगे । अगर आप यह अनुभव करते हैं कि वह प्रेम करने वाला परमेश्वर है तो आपका जीवन आत्मविश्वास से भरा होगा ।
पिछले स्तम्भ (Blog) में हमने विस्तार से जाना कि परमेश्वर हमसे कितना प्रेम करता है- कि प्रभु यीशु के द्वारा उसने पापों की छमा दी और हमें धर्मी ठहराया । याद रखें, परमेश्वर आपसे प्रेम करते हैं, और उसने अपने स्वरुप में हमें बनाया - इसलिए आप कोई साधारण प्राणी नहीं, परन्तु परमेश्वर द्वारा रचे गए हैं - और अगर आप परमेश्वर द्वारा रचे गए हैं - तो आप में कोई दोष नहीं, आप बिलकुल उत्तम और सुन्दर रचे गए हैं ।
एक सवाल पैदा हो सकता है कि अगर परमेश्वर ने मनुष्यों को अपने स्वरुप बनाया तो लोग कभी कभी अंधे, लंगड़े या किसी और रूप से विकलांग जन्म कैसे होते हैं ! पाप हमारे जीवन को भ्रष्ट करता है । हमारी लापरवाही उसे बढ़ावा देती है, खान-पान, अनुवांशिकी (genetics), रहन-सहन इत्यादि भी प्रभावित करते हैं । ऐसे लोगों के बहुत उदाहरण है जो  विकलांग या असामान्य होने  के बावजूद एक खुशहाल जीवन जीते हैं ।   यह इसलिए कि जो जीवन और सुन्दरता परमेश्वर ने उन्होंने दिया है, वे उसे स्वीकार कर  लेते हैं । यदि वे स्वीकारते हैं तो,  आप अपने आप को  देखे, उस सुन्दरता का अनन्द उठाये , जो परमेश्वर ने आपको दिया है। 
 
और हां - यह नारी के लिए भी पुष्टि करता है कि आप भी परमेश्वर के स्वरूप मैं रचे गए है - क्योंकि लिखा है कि नर और नारी करके उसने मनुष्यों की सृष्टि की।
 
 आशीषित बने रहे !!!
 

BREAKFAST~ July 19, 2017

 
 You are Beautiful !!!
Psalms 139:14 "I Praise you, for I am fearfully and wonderfully made. Wonderful are your works; my souls knows it very well.
Songs of Solomon 4:7 "You are altogether beautiful, my love; there is no flaw in you."

 Today I want to encourage you my dear people that "You are very Beautiful". Focus on both the verses today -
1. You are God's craftsmanship - No FLAW can be present in you.
2. You have been made fearfully and wonderfully.
Imagine how a foetus turns to a baby in mother's womb, a life is created within a living soul. (Body with 263 bones, 600 muscles, 970 miles of blood vessels, 400 cups on the tongue for taste, the heart beats 4200 times an hour etc...).

Why do we fail to love oneself and acknowledge our beauty?
"Personality begins where comparison leaves off. Be unique. Be memorable. Be confident. Be proud." - Shannon L. Alder
 We  often compare ourselves with others and get disappointed with  colour, stature or features. We need to understand that when God has created us, we are indeed perfect according to His plan for our life. Everyone is made to fit in its accordance and necessity. So rather than comparing lets enjoy what God has entrusted in us and carry the good works that He has prepared for us.

So STOP Criticising Yourself .
YOU are Unique, Creative, BEAUTIFUL and mostly Loved.

REMAIN BLESSED !!!
 

BREAKFAST~ July 14, 2017(Hindi)


 परमेश्वर आपसे प्रेम करता है !!!
इफिसियों 1:7 "हम को उस में उसके लोहू के द्वारा छुटकारा, अर्थात अपराधों की क्षमा, उसके उस अनुग्रह के धन के अनुसार मिला है।"
1 पतरस 2:24  "वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिए हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर कर के धामिर्कता के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए।"



 









"ब्रेकफास्ट" में हम अपने "मौलिक रूप" पहचान" पर,  जिसके साथ हम रचे गए है , उसका गंभीर तोर पर अनावरण कर रहे है । हम सबने पाप किया है और उसके महिमा से रहित हैं । पशु-बलि की प्रथा हमें छमा तो दे सकता है किन्तु ना तो परिवर्तित जीवन प्रदान करता है, और  ना ही परमेश्वर के साथ रिश्ता बनाने में सहायता कर सकता है ।

अतः परमेश्वर अपने प्रेम और करुणा के कारण यह चाहता है कि हम एक विजयी जीवन जियें । इसलिए यीशु मसीह हमारे पापों की फिरौती का मोल, अपने लहू को बहाकर चुकाया की व्यवस्ता की बात पूरी हो, कि हम एक आजाद जीवन पा सकें और हमारा रिश्ता उससे  पुनः स्थापित हो सके। यीशु मसीह के द्वारा हमें पापों की छमा मिली तथा हम ग्रहण किए गए, और यह सब कुछ उसके महान प्रेम के कारण हो सका ।
एकबार जब हम यीशु पर विश्वास लाते हैं, और इस बात को स्वीकार करते हैं कि उसके लहू द्वारा हमें छमा मिली, परमेश्वर हमें यीशु में देखते हैं । हम उसके लहू द्वारा ढक लिए जाते हैं । अब हमारे पापों के अनुसार हमें दंड की आज्ञा नहीं दी जाएगी, किन्तु क्रूस पर यीशु द्वारा बहाए गए लहू के अनुसार हमारा न्याय होगा । उसके लहू द्वारा हम शुद्ध, निर्दोष, पवित्र, धर्मी और राजशाही पुरोहित हैं । अपने आप को जाने की मसीह में आप क्या है। 
       
हमारा अगला स्तम्भ " आप सुन्दर हैं " आरम्भ हो रहा है !!!
 
आशीषित बने रहे !!!
 

BREAKFAST~ July 17, 2017


 You are Beautiful !!!
Genesis 1:27 "God created man in His own image, in the image of God He created him, male and female He created them."
This week we are going to focus on the importance of our existence. We are not just simple beings, born to live an ordinary life but we deserve a life of contentment, life of Freedom. Did you read what Genesis 1:27 says about you'll "You are created in God's image".
What do you think God's image is like ?

Your outlook on God's image determines your walk of life. 
If you consider God to be impressed with pleasing acts, you would live your life trying to please God by your efforts. If You think God is an angry God, you will live a fearful life. If you feel God is loving then your life will be in confidence.

In Last week blogs I explained in detail how much God Loves us that through Christ He brought us Forgiveness of Sins and bought Righteousness for us. Remember God Loves you, He has created you in His Image - So you are not ordinary, created by God- If God has created you-  you are without any flaw, you are made PERFECT & BEAUTIFUL.

A question may be raised if God has made man in His image how do people are born Blind, Lame, with abnormalities etc... Sin corrupts our life. Our negligence elevates, food habits,  genetics, style of living also influences. There are so many examples of such people who live a joyful life irrespective of such abnormalities - Its only because they have accepted and learnt the beauty God has given them. If they can, why don't you also look at yourself today in the mirror and enjoy the beauty He had made in you.
And ladies affirm you are also made in God's image - It says male and female he created them.

REMAIN BLESSED !!!
http://j-mupbreakfast.blogspot.in/2017/07/breakfast-july-17-2017.html
 

BREAKFAST~ July 13, 2017(Hindi)

आप से परमेश्वर प्रेम करता है !!!
 नीतिवचन 19:8  "जो बुद्धि प्राप्त करता, वह अपने प्राण का प्रेमी ठहरता है; और जो समझ को धरे रहता है उसका कल्याण होता है "

जुलाई महीने से हमने BreakFast में अपना ध्यान इस बात पर केंद्रित किया कि यीशु मसीह ने क्रूस पर क्या हासिल किया और कैसे उसने अपने प्रेम को हम सभों पर प्रकट किया। 
जी हाँ, वह हमसे प्रेम करते हैं
यह जानना महत्वपूर्ण है कि प्रभु के बलिदान की सामर्थ से ही बुद्धि या समझ का आरम्भ होता है ।
1. मसीह ने मुक्ति प्रदान करने की सामर्थ - हमें श्रमा देती है और पाप के दासत्व से मुक्त करती है, और अब हम व्यवस्था के आधीन नहीं
2. जब हम पापी ही थे, मसीह ने हमसे प्रेम करने का चुनाव किया ।
3. आज हम जिस हाल में क्यों ना हैं, मसीह ने हमें ग्रहण किया है ।

जैसे ही, यह जानकर कि परमेश्वर ने हमारे लिए क्या किया, हम उसके अनुग्रह में विश्वास के साथ चलना आरम्भ करते हैं, हम जीवन में आनन्द (संतुष्टि) पाना आरम्भ करते हैं क्योंकि स्वतंत्रता हमें उसी से मिलती है ।
परमेश्वर के प्रेम को समझें और खुद से प्रेम करना आरम्भ करें। आप उस महान सर्व सिद्ध परमेश्वर के प्रेम के योग्य हैं ।
आशीषित बने रहे !!!
 

BREAKFAST~ July 14, 2017


 You are Loved !!!
Ephesians 1:7 "In Him we have redemption through his blood, the forgiveness of sins, in accordance with the riches of God's grace."
1Peter 2:24 "He himself bore our sins in his body on the cross, so that we might die to sins and live for righteousness; by his wounds you have been healed."
 













At Breakfast, we have been unveiling  the "Identity" with which we have been created. We all have Sin and fallen short of the glory of God. The Animal Sacrifices and the traditions could help us get the forgiveness but failed to achieve transformed life or create relationship with God. Hence, God out of His love and compassion desired us to live a victorious life so Jesus Christ paid the ransom of our sins and fulfilled the law by shedding His blood on the cross to give us Life of FREEDOM and establish our relationship with Him. With Christ We have received FORGIVENESS OF SIN, We are ACCEPTED, and this is because of His great Love. 
Once we believe Jesus, and acknowledge that His blood has Forgiven us from our Sins. GOD sees us in JESUS. We are covered by His Blood. We will not be Judged according to our sins, but we are judged by the blood Jesus has shed on the Cross. Through His blood We are CLEANED, BLAMELESS, HOLY, RIGHTEOUS, ROYAL PRIEST.
Coming up Next: YOU ARE BEAUTIFUL !!!!

REMAIN BLESSED !!!
http://j-mupbreakfast.blogspot.in/2017/07/todays-word-ephesians-17-him-we-have.html



BREAKFAST~ July 13, 2017



 You are Loved !!!
Proverbs 19:8 "The one who gets wisdom loves life; the one who cherishes understanding will soon prosper."
Since July we have been focussing on the What Christ has achieved on the Cross and how He has proved his Love to us all. Yes, We are Loved !!!
It is important to understand that the power of Christ's sacrifice is the beginning of wisdom.
1. Christ redeeming power - we are forgiven and FREE from the bondage of sin,tive  no more we are under LAW.
2. Christ choose to Love us even when we were yet Sinners.
3. Christ has accepted us in whatsoever condition we are today.

As you start taking the walk of Faith in his Grace understanding what GOD has done in us we will start enjoying our life because of the Joy of FREEDOM we have received in Him.

Understand God's love and start loving yourself. You are Worthy to be Loved by the Most High !!!

REMAIN BLESSED !!!
 http://j-mupbreakfast.blogspot.in/2017/07/are-proverbs-198-one-who-gets-wisdom.html

BREAKFAST~ July 07, 2017(Hindi)



आप से परमेश्वर प्रेम करता है !!!
रोमियो 5:8  "परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है, कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा।"

प्रेम कोई भावना नहीं - यह एक क्रिया और चुनाव है। हम (जवान दिल वाले) कभी कभी बाहरी सुन्दरता देख कर  प्रेम करने लगते हैं, किन्तु अन्त में जैसे जैसे हम एक दूसरे के नजदीक आते हैं, बाहरी सुंदरता को ज्यादा महत्व न देते हुए भीतरी गुणों ( जैसे - बातें, विचार, प्रेम, .... ) की सराहना करने लगते हैं । पर हाँ, हम सब जानते हैं कि हमारा केंद्र इस सचाई से भटकर ऊपरी सुंदरता पर स्थिर हो जाता है जो रिश्तों में आगे चलकर करड़वाहट लता है ।

परमेश्वर ने प्रेम इस तरह दिखाया " कि जब हम पापी ही थे तब प्रभु हमारे लिए मरे । जब हम पाप के गहरे खाई में पड़े थे, उसने हमसे प्रेम रखने का चुनाव किया । क्या आप सच्चाई सुनना चाहते हैं ?
 
जब आप झूठ बोलते हैं, बुराई करने की योजना बना रहे होते हैं, चोरी कर रहे होते हैं, झूठी गवाही दे रहे होते हैं, अपने  माता -पिता, मित्र, या किसी से भी बुरा ब्यवहार कर रहे होते हैं, जब आप हत्या या दुषकर्म  किए होते हैं, अशलील वीडियो या इसी तरह की गन्दी बातें ( जो यहाँ उल्लेख नहीं कर सकते ) देख रहें होते हों . . . . . . . . . . . 
 
तो सच्चाई यह है कि - तब भी प्रभु आपसे प्रेम करते हैं ।
 
यह उनका चुनाव है कि वह हमसे प्रेम रखे । आप सोच रहे होंगे, कि येशु मसीह जब इन सब बातों के बावजूद हमसे प्रेम रखते हैं, तो क्या हम पाप करते रहें ? 
मेरे मित्रों वह हमारे बदले जीवन में रूचि रखते हैं , वह हमें दंड देना नहीं चाहते,  हमारे बदले क्रूस पर वह इसलिए मरे कि जो पाप हमने किए या करेंगे (फ्यूचर) उनका लेखा हमें देना ना पड़े । परमेश्वर चाहता है कि हम एक " दोष रहित " जीवन जियें । अपने पापों को मान लें, किसी मनुष्य के सामने नहीं बल्कि परमेश्वर के सामने, और सहायता के लिए प्रार्थना करें, कि जैसी जिंदगी उसने हमारे लिए चाही, एक  "स्वतन्त्र" जीवन, हम जी सकें ।

मैं आशा करती हूँ कि "पाप" के बंधन से आप आजाद होंगे। प्रभु के अनुग्रह को प्राप्त करें ।
 
आशीषित बने रहे !!!

BREAKFAST~ July 06, 2017(hindi)


आप से परमेश्वर प्रेम करता है !!!

 2 इतिहास 20:15   "और वह कहने लगा, हे सब यहूदियो, हे यरूशलेम के रहनेवालो, हे राजा यहोशापात, तुम सब ध्यान दो; यहोवा तुम से यों कहता है, तुम इस बड़ी भीड़ से मत डरो और तुम्हारा मन कच्चा न हो; क्योंकि युद्ध तुम्हारा नहीं, परमेश्वर का है।"
युद्ध परमेश्वर का है!!

हम प्रेम करते हैं क्योंकि पहले उसने हमसे प्रेम किया । जब हम स्वीकारे नहीं जाते या प्रेम नहीं किए जाते तो उस अनुभव के कारण दूसरों से प्रेम करना हमारे लिए कठिन बन जाता है । हम सभों के पिछले जीवन के कुछ ऐसे दर्द, कड़ुवे अनुभव या कटु बातें होती है जो हमारे भावनाओं को ब्यथित ( अशांत ) करती हैं, जो अन्त में स्वयं ही की आलोचना का कारण  बन जाती है । यह अनुभव ही मुख्य कारण है जो न तो हमे परमेश्वर के प्रेम को समझने देता है, न ही हम दूसरों से प्रेम कर पाते हैं । जब ऐसे दो ब्यथित (अशांत ) ब्यक्तियों की शादी या मित्रता होती है तो उनकी असुरक्षा की भावना या अनुभव आपसी निर्मल प्रेम के आदान प्रदान में रुकावट पैदा करता है - बल्कि ऐसी भावनाओं के बीच की लड़ाई में रिश्ते  दांव पर लग जाते है।
ऐसे अनुभव और भावनाओ से कैसे छुटकारा पाएं ?
आइए हम 2 इतिहास 20:15 से सीखें कि परमेश्वर अपने चुने हुए लोगों को क्या बताना चाहता है ।
"यहूदी" का अर्थ है " प्रशंसा करना ", "यरूशलेम" का अर्थ - शांति की प्रतिज्ञा " या सम्पूर्णता , "यहोशापात" का अर्थ है - परमेश्वर न्यायी है ।
1  आप उनके प्यारे और चुने हुए लोग ( यहूदी ) हैं ।
2  परमेश्वर ने हमें एक कीमत चुका कर मोल लिया है - उसने क्रूस पर जान दी की हम शान्ति, स्वास्थ्य , समृद्धता और सम्पूर्णता का जीवन पाएं (" यरूशलेम ") । परमेश्वर हमें " यरूशलेम के रहनेवालो " कह कर सम्बोधित करता है अर्थात हम सारी आशीषो  के हकदार है वह हम में वास करती है । हमें सम्पूर्णता का जीवन दिया है ।
3  "यहोशापात" का अर्थ है - परमेश्वर न्यायी है । उसने हमें राजा यहोशापात कहा है जिसका अर्थ है कि परमेश्वर की धार्मिकता हमारे लिए स्वाभाविक ब्यवस्था है , जो पहले ही से हमारे दिलों में लिख छोड़ी है । प्रभु यीशु के लहु द्वारा हमारा न्याय पहले ही से हो चुका है । हम ग्रहण किए जा चुके हैं ।
4 आपके सभी दर्दों और परिस्थितियों में - परमेश्वर यह सुनिश्चित करता है कि जो बातें हमें अशान्त करतीं हैं, उससे हम न डरें , न चिंतित हों , क्योंकि हमारे युद्ध परमेश्वर स्वं लड़ता है ।
अपने जीवन में उसके भरपूर प्रेम का अनन्द उठाएँ और शान्त रहें क्योंकि आपके जीवन के सभी युद्ध परमेश्वर के है ।
आशीषित बने रहे !!!

BREAKFAST~ July 05, 2017(hindi)



आप से परमेश्वर प्रेम करता है !!!



1 यूहन्ना  4:19  "हम इसलिए प्रेम करते है, कि पहिले उस ने  किया ।"
 
जैसा हमने 2 कुरिन्थियों 5:21  से सीखा कि प्रभु यीशु स्वयं हमारे लिए पाप ठहरे, कि हम परमेश्वर की धामिर्कता बन जाए । इसे देख  मेरे मन में एक प्रश्न उठता है कि  परमेश्वर (  जो अति महान हैं ) हमसे क्यों ऐसा अद्दभुत  प्रेम करते हैं कि हमें धर्मी  ठहराने के लिए  क्रूस की मृत्यु और शर्मिंदगी उसने सह ली । क्या हम उसके लिए बहुत मूल्यवान हैं ? 
 
जी हाँ, मेरे प्यारे मित्रों - परमेश्वर की दृष्टि में " हम मूल्यवान हैं " और बिना किसी शर्त के प्रेम किए गए हैं । बहुत बार हम ऐसा अनुभव करते हैं कि हमें प्रेम करने वाला, हमारी चिन्ता करने वाला कोई नहीं - मैं खुद भी इससे  संघर्ष  करती हूँ - परमेश्वर ने इसे समझने में मेरी सहायता की, कि समस्या "हमारे" या "मेरे स्वंय "के  सोचने या अनुभव करने में नहीं, पर "वास्तविकता" क्या है  जानने में है । मनुष्य का प्रेम सोच विचार करने वाला होता है जो अगले के हाव-भाव और उसके कार्य छमता पर सराहा जाता है । चूँकि हम सभी  इस समस्या से संघर्ष करते हैं, तो एक दूसरे को आहत ( चोट) करते हैं ।
 पर परमेश्वर का प्रेम बिलकुल अलग है , परमेश्वर हमसे प्रेम करने के लिए हमारी कार्य छमता या अच्छाईयो  को नहीं देखता । वह हमसे प्रेम करता है क्योंकि उसने हमें सृजा है और बनाया है । उसने अपने प्रेम को उस क्रूस पर सिद्ध किया - इससे बड़ा और कोई प्रेम नहीं कि कोई अपने मित्रों के लिए  अपनी जान दे । 
यह जरूरी है कि हम अपना ध्यान परमेश्वर के वचनों पर केंद्रित करना आरम्भ करें, न की उस पर कि हम क्या अनुभव करतें हैं । विश्वास द्वारा हम परमेश्वर के प्रेम को पा सकतें हैं और यही अन्त में हमें सुधारेगा  ( सिद्ध करेगा )। तब हम दूसरों से ( उनके अवगुण के बावजूद ) प्रेम करने के आनन्द को समझ सकेंगे, जैसा परमेश्वर हमसे करता है ।
हम प्रेम करते हैं क्योंकि वे हमसे प्रेम करता है ।
 
आशीषित बने रहे !!!

BREAKFAST~ July 07, 2017



 You are truly Loved - Part 3 !!!

Romans 5:8 "God shows his love for us in that while we were still sinners, Christ does for us."


LOVE is not an emotion - It is an Action and a Choice. We (young hearted people) fall in love at times looking at the external beauty, but eventually (we are wise) as we get closer; the externals becomes secondary and we enjoy the inner qualities (talks, love, thoughts), well we all know sometimes our focus differs.


GOD showed his love "while we were yet sinners, Christ died for us." He made a choice to love us when we were in the deepest pit of sin. Do you want to listen the Truth?

When you are lying, plotting evil schemes, stealing, giving false witness, mistreating your parents or friends or anybody, When you have murdered someone, When you raped, watching porn sites or anything evil (things which I cannot mention here)

Know the Truth Christ LOVES YOU.


It is His choice to love you. Well you must think so we can continue to Sin when Christ Loves us in all these?

My friend HE is interested in your transformed life, HE does not want to punish you so HE died on the cross on your behalf that you may not be accounted for all that you have done and will do. God wants you to live a GUILT FREE life. Accept your Sins, not in front of Man but in front of God and ask Him to help you live life that He has desired for you, a life of FREEDOM

I hope you are going to break the chains of SINS today. Receive God's Grace.




REMAIN BLESSED !!!


BREAKFAST~ July 06, 2017




You are truly Loved - Part 2!!!

2 Chronicles 20:15  "Listen, all Judah and the inhabitants of Jerusalem and King Jehoshaphat: thus says the Lord to you, 'DO not fear or be dismayed because of this great multitude, for the battle is not yours but God's."

 



Battle Belongs to the Lord!!!

"We love because He first loved us'. When we don't feel accepted or loved, loving others becomes difficult. We all have some past hurts, experiences or words which agitates our emotions which ends up building self criticism in our lives. This hurts are the main reasons which does not allow us to understand God's love and neither we are able to love others. When two such people (different hurts) are married or become friends their insecurities and their hurts do not allow transfer of pure love rather it combat with one another resulting  in broken relationships.

How to overcome these hurts? lets Learn from 2Chronicles 20:15 what God reveal to His choicest people;

JUDAH meaning PRAISE, JERUSALEM-  covenant of PEACE or COMPLETNESS or wholeness, JEHOSHOPHAT- God Judges

1. You are HIS Loved and chosen People (Judah)
2. God has bought you for a price - he died on the cross to bring you  peace, health, prosperity, completeness and wholeness. (JERUSALEM). He called you the inhabitants of Jerusalem so are destined for all this blessings. You have been made whole.
3.Jehoshaphat meaning God Judges, HE called you king Jehoshaphat which means God's Righteousness is your natural law, which he has already encrypted in your heart. God has already judged you through the blood of Christ. You are Accepted already.
4. To all your hurts and Situations - God confirms You not to Fear or Worry about all that is disturbing you, For It is His business to fight for you.. for all your battles belongs to the Lord.
Enjoy His surplus Love upon your life and be at Rest for the Battles belongs to the Lord.

Remain Blessed!!!
Connect with us through Gmail, Facebook, Whatsapp or https://j-mupbreakfast.blogspot.in/

BREAKFAST~ July 03, 2017 (Hindi)


येशु मसीह ने आपके पाप को हटा दिया !!!

 2 कुरिन्थियों 5:21     जो पाप से अज्ञात था, उसी को उस ने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उस में होकर परमेश्वर की धामिर्कता बन जाएं॥

 


जुलाई के इस महीने में https://j-mupbreakfast.blogspot.in/ हम अपनी पहचान और जीवन  के उद्देश्य क्या है उस पर अध्यन करेंगे।  आप Gmail, google +, facebook, watsapp के माध्यम से हमसे जुड़ सकते है।  सभी पिछले रिकार्डेड लेख आपके अध्यन के लिए  https://j-mupbreakfast.blogspot.in/ पर उपलब्ध है। 
 
यह आयत हमे परमेश्वर के कार्यो की पूर्णता को दर्शाता है।  येशु मसीह जो परमेश्वर का एकलौता पुत्र था, जो निर्दोष और पाप रहित था  उसे क्रूस पर चढ़ाया गया । 
 
क्या आवश्यकता थी की येशु मसीह को पूरी दुनिया के पापों के लिए बलिदान देना पड़ा ?
परमेश्वर हमसे  बेहद प्यार करता है और केवल पाप है जो मनुष्य को परमेश्वर  से अलग करता है इसलिए, येशु मसीह जो पूर्ण और सिद्ध है उनका बलिदान  देना अनिवार्य हुआ की हमे पापो से छुटकारा मिल सके।   
बहुत से लोग अभी भी संदेह करते हैं कि कैसे यीशु मसीह का खून पूरे विश्व (सभी पीढ़ियों) के पाप को दूर कर सकता है -  प्राचीन में पशु बलिदान की प्रथा नियम के तौर से पापों की श्रमा के लिए प्रचलित थी ।  इस प्रथा में कोई भी साधारण जानवर का बलिदान नहीं, वरन विशिष्ट मानदंडों जैसे - पेहलौठा, निर्दोष, बेदाग, युवा, स्वस्थ आदि का होना अनिवार्य था।  परन्तु  परमेश्वर को यह बलिदान सिद्ध नहीं लगा क्यूंकि ऐसे बलिदान से परेमश्वर और मनुष्य का सम्बन्ध स्थापित करने के उद्देश्य पूरा नहीं हुआ, न ही यह मनुष्य के पापी दिल को बदल सकता था ।इसलिए एक पूर्ण और आदर्श बलिदान की जरूरत थी- जो यीशु मसीह के द्वारा पूरा  हुआ  - निर्दोष, बेदाग़, पेहलौठा, परमेश्वर का पुत्र, इसलिए उसका खून सभी मानव जाति के पापों को क्षमा करने की पूर्णता  रखता है।
येशु मसीह ने पहले ही क्रूस पर आपके लिए कीमत चुका दी है - अब आप पाप के बोझ में दबे नहीं वरन स्वतंत्र है , येशु के बलिदान पर विश्वास करे और जयवंत जीवन का आनंद ले।  

आशीषित बने रहे !!!

BREAKFAST~ July 05, 2017



You are truly Loved !!!



1 John 4:19 "We love because he first loved us."


As we learnt from 2 Corinthians 5:21 that Christ himself became sin that we can become righteous puts me deeply in a question that why would God (who is supreme) LOVE us all so much that He took the pain of Cross and shame to make us righteous. Are we so very precious to him?
Yes, my dear friends - YOU ARE PRECIOUS in God's eyes and unconditionally LOVED.
Many a times we feel there is nobody who loves us or care for us -  I personally fight with this issue- God helped me know that the problem is what "I" "FEEL" or "THINK" rather than what "Actually Exists".With humans love is calculated and appreciated by expressions and performances. Since we all fight the same issue we end up hurting one another.
But Godly love is different, God does not need our performances or creditability to love us. He Loves us, because he has CREATED us and formed us. He proved His Love on the cross - There is no greater love than to lay down one's life for one's friends. 

We need to start focussing on What God says rather than what we feel. With faith RECIEVE God's love, eventually the love will perfect in us. Then we will be able to understand the joy of Loving others (irrespective of their odds) the way God loves.

We Love Because He loves us.

REMAIN BLESSED !!!
Connect with us through Gmail, Facebook, Whatsapp or https://j-mupbreakfast.blogspot.in/