BREAKFAST~ July 19, 2017(Hindi)

आप सुंदर है !!!
भजन संहिता 139:14 "मैं तेरा धन्यवाद करूंगा, इसलिये कि मैं भयानक और अद्भुत रीति से रचा गया हूं। तेरे काम तो आश्चर्य के हैं, और मैं इसे भली भांति जानता हूं।"
श्रेष्ठगीत 4:7 " हे मेरी प्रिय तू सर्वांग सुन्दरी है; तुझ में कोई दोष नहीं।"
 
 मेरे प्यारे मित्रों, आज मैं आपको इस बात से प्रोत्साहित करना चाहती हूँ कि "आप सुन्दर हैं "। इन दोनों वचनों पर आज ध्यान केंद्रित करें - 
1.  आप परमेश्वर के कलाकृति हैं - इसलिए आप में कुछ भी दोष नहीं हो सकता ।
2.  आप भयानक और अद्भुत रीति से रचे गये हैं ।
कल्पना करें कि गर्भ किस तरह, माँ के गर्भाशय में, शिशु का रूप धारण कर लेता है, एक जीवन किस तरह जीवित आत्मा (रूह) के साथ रचा जाता है (शारीर के 263 हड्डियों, 600 मांसपेशियों, 970  मील लम्बी रक्तवाहिनियों , जीभ के 400 स्वाद संवेदक बड्स ( tastebuds ), 4200 बार दिल के धड़कनों, . . . . . इत्यादि के साथ ।

हम क्योंकर अपने से प्रेम और अपनी सुन्दरता को स्वीकारने में चूक जाते हैं ???

" व्यक्तित्व निखरना आरम्भ होता है जब हम तुलना करना बन्द कर देते हैं । अनूठा बने, यादगार बने, आत्मविश्वासी बने, गर्वित बने "
                      शेनॉन एल एल्डर ( Shannon L. Alder)

हम प्रायः अपने आप को दूसरों के साथ तुलना करते हैं, और अपने रंग, डील डौल  इत्यादि के कारण निराश हो जाते हैं । हमें समझना चाहिए कि परमेश्वर ने हमें रचा है,  हम उनकी ( परमेश्वर के ) योजना के अनुसार अपने जीवन में वास्तव में उत्तम हैं । हर कोई उनके अनुरूप और आवश्यकता के अनुसार ही बनाये गये हैं । इसलिए  आइए दूसरों के साथ तुलना करने के बदले  हमें जो जिम्मेदारिया सौपा गया है, उसका आनन्द उठाएँ और उन भले कामों को, जिसके लिए सृजे गए हैं, करते रहें ।
 
इसलिए अपनी आलोचना करना बन्द करें । आप अनूठा, सृजनात्मक, सुन्दर हैं और प्रेम के योग्य हैं ।
 
आशीषित बने रहे !!!
Tanvi Joseph
Hindi Translated by Mr. A.D. Joseph

No comments:

Post a Comment