परमेश्वर आपसे प्रेम करता है !!!
1 पतरस 2:24 "वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिए हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर कर के धामिर्कता के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए।"


"ब्रेकफास्ट" में हम अपने "मौलिक रूप" पहचान" पर, जिसके साथ हम रचे गए है , उसका गंभीर तोर पर अनावरण कर रहे है । हम सबने पाप किया है और उसके महिमा से रहित हैं । पशु-बलि की प्रथा हमें छमा तो दे सकता है किन्तु ना तो परिवर्तित जीवन प्रदान करता है, और ना ही परमेश्वर के साथ रिश्ता बनाने में सहायता कर सकता है ।
अतः परमेश्वर अपने प्रेम और करुणा के कारण यह चाहता है कि हम एक विजयी जीवन जियें । इसलिए यीशु मसीह हमारे पापों की फिरौती का मोल, अपने लहू को बहाकर चुकाया की व्यवस्ता की बात पूरी हो, कि हम एक आजाद जीवन पा सकें और हमारा रिश्ता उससे पुनः स्थापित हो सके। यीशु मसीह के द्वारा हमें पापों की छमा मिली तथा हम ग्रहण किए गए, और यह सब कुछ उसके महान प्रेम के कारण हो सका ।
एकबार जब हम यीशु पर विश्वास लाते हैं, और इस बात को स्वीकार करते हैं कि उसके लहू द्वारा हमें छमा मिली, परमेश्वर हमें यीशु में देखते हैं । हम उसके लहू द्वारा ढक लिए जाते हैं । अब हमारे पापों के अनुसार हमें दंड की आज्ञा नहीं दी जाएगी, किन्तु क्रूस पर यीशु द्वारा बहाए गए लहू के अनुसार हमारा न्याय होगा । उसके लहू द्वारा हम शुद्ध, निर्दोष, पवित्र, धर्मी और राजशाही पुरोहित हैं । अपने आप को जाने की मसीह में आप क्या है।
हमारा अगला स्तम्भ " आप सुन्दर हैं " आरम्भ हो रहा है !!!
आशीषित बने रहे !!!

No comments:
Post a Comment