Today's Word
निर्गमन 15:2 "यहोवा मेरा बल और भजन का विषय है, और वही मेरा उद्धार भी ठहरा है; मेरा ईश्वर वही है, मैं उसी की स्तुति करूंगा, मेरे पूर्वजों का परमेश्वर वही है, मैं उसको सराहूंगा॥
परमेश्वर सदा ही भला है !!
निर्गमन 15:2 "यहोवा मेरा बल और भजन का विषय है, और वही मेरा उद्धार भी ठहरा है; मेरा ईश्वर वही है, मैं उसी की स्तुति करूंगा, मेरे पूर्वजों का परमेश्वर वही है, मैं उसको सराहूंगा॥
परमेश्वर सदा ही भला है !!
यह पद हमे परमेश्वर के बल, सुरक्षा और उद्धार की बातें बताता है , जिसे वह हमें प्रदान करता है ।
माता-पिताओं ने यह ध्यान दिया होगा की उनके बच्चे उनकी उपस्थिति में कैसे आत्मविश्वास से भरे होते हैं, जबकि उनसे अलग, एकान्त में वे बिलकुल शान्त हो जाते हैं । इस आत्मविश्वास को हम " सुरक्षा " से परिभाषित कर सकते हैं , जो वे अपने माता-पिता की उपस्थिति में महसूस करते हैं । ठीक उसी तरह से जब हम अपने परमेश्वर पिता की निकटता में आते हैं और अपने जीवन को उसे समर्पित करते हैं, तो वह हमारा "शाश्वत सुरक्षा" बन जाता है । हमारी निर्बलता में हमारा बल और हमारी हर परिस्थितियों में वह हमारी सुरक्षा करता है । खास कर, हमारा उद्धार, हमें मृत्यु के डर से मुक्त कर देता है ।
आइये उस उद्धार को ले लें जो प्रभु येशु मसीह हमारे और आपके लिए लेकर आए हैं - उसकी प्रसंसा करें और उसके नाम को सराहें ।


No comments:
Post a Comment