BREAKFAST~ June 06, 2017(Hindi)

Today's Word 

याकूब 1:17 "क्योंकि हर एक अच्छा वरदान और हर एक उत्तम दान ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जिस में न तो कोई परिवर्तन हो सकता है, ओर न अदल बदल के कारण उस पर छाया पड़ती है।"

परमेश्वर अपने लोगों पर अपनी दया बनाये रखता है । "हम जैसे भी हो " वह हमसे प्रेम रखता है ।
मसीह का स्वभाव है " देना " - भरपूरी से देना, और हर एक चीज जो उसने हमे दी है वह हमारे लिए अच्छा और उत्तम है । कई बार हम जीवन में विभिन परिस्तितियों में, (जिसे कभी हम उत्तम माना करते थे)- उनमे मुश्किलो का सामना करते है - हो सकता है रिश्तों को निभाने में, या व्यवसाय में कठिनाई महसूस करने लगते हैं ।
यह आवश्यक है, कि जो आशीषें परमेश्वर ने हमें दिया है, उसे खुले दिल से सराहें, क्योंकि कई बार हम अपने ही लापरवाही या अनुचित सोच के कारण, वरदानो की सिद्धता को खोने लगते हैं ।
अपने सारे वरदानों को - चाहे पति-पत्नी, बच्चे, मित्रगण, नौकरी, या ऐसी कोई भी चीज, जो आपके लिए बहुमूल्य है, उसे परमेश्वर के हाथो में सोप कर उसका देखभाल करे। क्योंकि वह सदा भला परमेश्वर है और छाओं की तरह वह कभी बदलता नहीं है ।
 
आशीषित बने रहे !!!
http://j-mupbreakfast.blogspot.in/

No comments:

Post a Comment