
TODAY'S WORD
नीतिवचन 16:3 अपने कामों को यहोवा पर डाल दे, इस से तेरी कल्पनाएं सिद्ध होंगी।
परमेश्वर अपने वचन में विश्वासयोग्य है। जब उसने मनुष्य की रचना की - तब उसे उसने अपने स्वरुप में बनाया और उसे अधिकार दिया की "फ़ूले - फले, और पृथ्वी में भर जाए .." (उत्पति १:२ ८ a ) परमेश्वर ने मनुष्यों को पहले से ही आशीषित किया है। दो बातें हमे ध्यान रखनी है - पहला , विचार करना और आगे बढ़ना और दूसरा, अपने कामो को उसे समर्पित कर उसके हाथो में सोपना। जैसे बताया गया - आपके कामो को पहले से ही आशीषित किया गया है। जिस तरह नमक खाने में स्वाद बड़ा देता है वैसे ही जब हम अपने कामो को परमेश्वर के हांथो में सोपते है तो हमारे काम और भी सुन्दर और विशिष्ट हो जाते है।

No comments:
Post a Comment