Today's Word
1 पतरस 3:9 बुराई के बदले बुराई मत करो; और न गाली के बदले गाली दो; पर इस के विपरीत आशीष ही दो: क्योंकि तुम आशीष के वारिस होने के लिये बुलाए गए हो।हम बचपन से ही बुराई के बदले बुराई करने के लिए, अनजाने में, प्रेरित किए ( सिखाए ) जाते हैं । जब बच्चा जमीन पर गिर जाता है या चोट लग जाता है, तो हम माता-पिता ही उसे बदले में मारने के लिए कहते हैं । परन्तु हम ऐसा करने से अपने बच्चों के जीवन में, बुराई के बदले बुराई करने की आदत को विकसित कर रहे हे ।
परमेश्वर प्रेम है , और अगर परमेश्वर उन बातो का बदला लेता, जिसके हम लायक हैं, तो हमारा जीवन बिलकुल अलग होता ।
आइए हम लोगों से प्रेम रखना सीखें, बिना परवाह किए कि वे कैसा बर्ताव करते हैं क्योंकि प्रभु ने हम सभों को उस क्रूस से माफ़ कर दिया है -- " पिता उन्हें माफ़ कर क्योंकि वे यह नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं "।


No comments:
Post a Comment