BREAKFAST~ June 22, 2017(Hindi)




 Today's Word  
  
 2 इतिहास 7:14    तब यदि मेरी प्रजा के लोग जो मेरे कहलाते हैं, दीन हो कर प्रार्थना करें और मेरे दर्शन के खोजी हो कर अपनी बुरी चाल से फिरें, तो मैं स्वर्ग में से सुन कर उनका पाप क्षमा करूंगा और उनके देश को ज्यों का त्यों कर दूंगा।



हम सभों ने पाप किया और परमेश्वर कि महिमा से रहित हैं , पाप के द्वारा ही श्राप पृथ्वी पर आया। परमेश्वर अपने लोगो को किसी भी प्रकार के वेदना या कष्ट में नहीं देखना चाहता।  हम सब वाकई में "आशीषित हैं" कि परमेश्वर हमे  "मेरी प्रजा, मेरे लोग"  कर के सम्बोधित करता हैं और  अवसर देता है कि फिर से  हम उसकी महिमा में आ सकें । परमेश्वर हमारी सुनने के लिए सदा तैयार रहता और हमारी समस्याओं को दूर करना चाहता है -- हमारे पापों को छमा करता और भूमि को चंगा कर देता है यानी आपकी जीवन की पिछली सारी बातों को भुला देता है । और आपको नया जीवन देता है। 
सत्य को जानें और उन आशीषों को पाएं , जो परमेश्वर ने आपके लिए रखी  है ।

क्या आप " छमा" और "समृद्धि" प्राप्त करने  के लिए तैयार है ? 

 
आशीषित बने रहे !!!

No comments:

Post a Comment