आप से परमेश्वर प्रेम करता है !!!
नीतिवचन 19:8 "जो बुद्धि प्राप्त करता, वह अपने प्राण का प्रेमी ठहरता है; और जो समझ को धरे रहता है उसका कल्याण होता है "
नीतिवचन 19:8 "जो बुद्धि प्राप्त करता, वह अपने प्राण का प्रेमी ठहरता है; और जो समझ को धरे रहता है उसका कल्याण होता है "
जुलाई महीने से हमने BreakFast में अपना ध्यान इस बात पर केंद्रित किया कि यीशु मसीह ने क्रूस पर क्या हासिल किया और कैसे उसने अपने प्रेम को हम सभों पर प्रकट किया।
जी हाँ, वह हमसे प्रेम करते हैं ।
यह जानना महत्वपूर्ण है कि प्रभु के बलिदान की सामर्थ से ही बुद्धि या समझ का आरम्भ होता है ।
1. मसीह ने मुक्ति प्रदान करने की सामर्थ - हमें श्रमा देती है और पाप के दासत्व से मुक्त करती है, और अब हम व्यवस्था के आधीन नहीं ।
2. जब हम पापी ही थे, मसीह ने हमसे प्रेम करने का चुनाव किया ।
3. आज हम जिस हाल में क्यों ना हैं, मसीह ने हमें ग्रहण किया है ।
जैसे ही, यह जानकर कि परमेश्वर ने हमारे लिए क्या किया, हम उसके अनुग्रह में विश्वास के साथ चलना आरम्भ करते हैं, हम जीवन में आनन्द (संतुष्टि) पाना आरम्भ करते हैं क्योंकि स्वतंत्रता हमें उसी से मिलती है ।
परमेश्वर के प्रेम को समझें और खुद से प्रेम करना आरम्भ करें। आप उस महान सर्व सिद्ध परमेश्वर के प्रेम के योग्य हैं ।


No comments:
Post a Comment